Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / जिस पार्टी को अहंकार आया, भगवान ने उसे 240 पर रोक दिया’: इंद्रेश कुमार
Oplus_131072

जिस पार्टी को अहंकार आया, भगवान ने उसे 240 पर रोक दिया’: इंद्रेश कुमार


    RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान राम सबके साथ न्याय करते हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस पार्टी ने भक्ति की और जिसे पूरी शक्ति मिलनी चाहिए थी, उसे अहंकार के कारण भगवान ने 240 पर रोक दिया। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनाए रखा। वहीं, जिनकी भगवान राम के प्रति अश्रद्धा थी, उन्हें दंड दिया, कुल मिलाकर 234 पर रोका और बताया कि तुम सफल नहीं हो सकते। राजस्थान में जयपुर के कनोता में एक समारोह में शामिल होने आए इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिन्होंने भगवान राम का विरोध किया, उन्हें भगवान ने बिल्कुल शक्ति नहीं दी। प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य है, आनंददायक है। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि उन्होंने जनता पर जुल्म किए थे। भगवान राम ने कहा है कि पांच साल आराम करो, अगली बार देख लेंगे।

About Bharatvarsh Samachar

भारतवर्ष समाचार राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया Natinoal Digital portal youtub chainal      👇👇👇 *यूट्यूब पर लाइव खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, खबर व विज्ञापन एवं  चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें*                             WhatsApp no              9265327713         Mob, 7709661181             👇👇👇      CMD/Editor in chief         आर0के0 त्रिपाठी             Please subscribe my channel        

Check Also

अयोध्या में श्रीरामजन्भूमि मंदिर में 6 अप्रैल को होगा सूर्य तिलक

🔊 पोस्ट को सुनें अयोध्या में श्रीराम लला के जन्म उत्सव की तैयारी जोरो पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow