Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / अयोध्या श्रीरामलला के भोग में हुआ बदलाव, बालक राम पी फलों का जूस,पहन रहे सूती कपड़े

अयोध्या श्रीरामलला के भोग में हुआ बदलाव, बालक राम पी फलों का जूस,पहन रहे सूती कपड़े


नौतपा में रामलला के भोग में हुआ बदलाव:बालक राम पी रहे फलों का जूस, पहन रहे सूती कपड़े*
नौतपा के चलते तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में रामनगरी के मंदिरों में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल गई है। राममंदिर में विराजमान बालक राम के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है। उन्हें भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। शीतल आरती हो रही है। सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।राममंदिर में रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। इसलिए ठंडी व गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। राममंदिर के पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस समय चूंकि नौतपा चल रहा है और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इसलिए रामलला को भोग में शीतल व्यंजन दिए जा रहे हैं। उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। सुबह पहले दीपों से आरती होती थी, अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर आरती की जाती है। साथ ही भोग में उन्हें सुबह और शाम दही दी जाती है। इसके अलावा फलों का जूस व लस्सी का भी भोग लगता है। भोग में मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।

About Bharatvarsh Samachar

भारतवर्ष समाचार राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया Natinoal Digital portal youtub chainal      👇👇👇 *यूट्यूब पर लाइव खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, खबर व विज्ञापन एवं  चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें*                             WhatsApp no              9265327713         Mob, 7709661181             👇👇👇      CMD/Editor in chief         आर0के0 त्रिपाठी             Please subscribe my channel        

Check Also

ब्राह्मण मंच द्वारा होली मिलन व वैवाहिक परिचय कार्यक्रम सम्पन्न।

🔊 पोस्ट को सुनें गोरखपुर ब्यूरो —- ब्राह्मण मंच द्वारा गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow